बाजार की नजर IT कंपनियों के नतीजों पर है। कंपनियों के कैश पोजीशन को देखते हुए बाजार बायबैक की उम्मीद कर रहा है। ग्लोबल अनिश्चिचितताओं के बीच आईटी पैक में हमें मेजर डेन्थ आता हुआ दिखाई दिया है। आनेवाले 2 हफ्ते में आईटी कंपनियों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो जैसे आईटी कंपनियों के कैश पोजीशन में तिमाही आधार पर बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।
