Get App

Nifty Outlook: बुल्स ने फिर थामी लगाम! अब 17 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी ने शुरुआती गिरावट के बाद 211 अंकों की दमदार वापसी के साथ 25,682 पर क्लोजिंग दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडेक्स ने 20 और 50 दिन की एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर दोबारा जगह बना ली है। एक्सपर्ट से जानिए 17 फरवरी के लिए निफ्टी के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 10:34 PM
Nifty Outlook: बुल्स ने फिर थामी लगाम! अब 17 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि तेज रिकवरी ने बुल्स को फिर से सक्रिय कर दिया है।

Nifty Outlook: निफ्टी ने हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत कमजोरी के साथ की। लेकिन अच्छी बात रही कि आगे बिकवाली का दबाव नहीं बढ़ा और बाजार संभला रहा। पिछले दो सत्रों की अच्छी गिरावट के बाद इंडेक्स ने जोरदार वापसी की और दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुआ।

बेंचमार्क 48 अंकों की गिरावट के साथ खुला था। हालांकि इंट्राडे के निचले स्तर से यह 300 से ज्यादा अंक उछला और आखिरकार 211 अंक की तेजी के साथ 25,682 पर बंद हुआ।

किन शेयरों ने संभाला बाजार

निफ्टी में पावर ग्रिड, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ प्रमुख गेनर रहे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी टॉप लूजर में शामिल रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें