Get App

Nifty Outlook: ट्रंप के नए टैरिफ के बाद कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए 15% टैरिफ और बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के बीच निफ्टी में उतार चढ़ाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स से जानिए कि सोमवार 23 फरवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी और किन फैक्टर पर रहेंगे नजर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 5:30 PM
Nifty Outlook: ट्रंप के नए टैरिफ के बाद कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी इस समय 25,400 के आसपास एक अहम सपोर्ट जोन के पास है।

Nifty Outlook: निफ्टी 50 इंडेक्स ने शुक्रवार को हल्की वापसी की और गुरुवार की 365 अंकों की तेज गिरावट से कुछ हद तक संभला। गुरुवार की बिकवाली अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के कारण आई थी, जिससे बाजार में घबराहट दिखी थी।

शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में पहले 15 मिनट में इंडेक्स फिसला, लेकिन उसके बाद जोरदार खरीदारी देखने को मिली। अगले तीन घंटों में निफ्टी करीब 300 अंक चढ़ गया। आखिर में यह 116 अंक की बढ़त के साथ 25,571 पर बंद हुआ।

किन शेयरों में रही तेजी और गिरावट

हिंदाल्को, एनटीपीसी और लार्सन एंड टुब्रो टॉप गेनर्स में शामिल रहे। दूसरी ओर इटरनल, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें