Get App

Nifty Outlook: 25000 का लेवल बरकरार, 28 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: मंथली एक्सपायरी के बाद निफ्टी 25,000 के पास संभल तो गया है। लेकिन क्या ये सिर्फ राहत की उछाल है या नई तेजी की शुरुआत? 25,400-25,500 के अहम लेवल पर एक्सपर्ट क्या इशारा कर रहे हैं, समझिए पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 9:03 PM
Nifty Outlook: 25000 का लेवल बरकरार, 28 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल? जानिए एक्सपर्ट से
निफ्टी को 25,000 के अहम स्तर के पास मजबूत सपोर्ट मिला है।

Nifty Outlook: निफ्टी के मंथली एक्सपायरी सेशन में मंगलवार को बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी दिनभर करीब 300 अंकों के दायरे में झूलता रहा। शुक्रवार की तेज गिरावट के बाद इंडेक्स ने निचले स्तरों से मजबूत वापसी की और सत्र के ऊपरी स्तर के आसपास बंद हुआ।

कमजोर शुरुआत, शुरुआती मिनटों में दबाव

कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। पहले 15 मिनट के भीतर ही निफ्टी 131 अंक फिसलकर 24,932 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। शुरुआती बिकवाली ने बाजार का मूड दबाव में रखा।

दोपहर करीब 2:30 बजे तक बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहा। मंथली एक्सपायरी को लेकर ट्रेडर्स सतर्क दिखे, जिससे साफ दिशा बनने में समय लगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें