Get App

Nifty Outlook: 28 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी ने सोमवार को मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच बढ़त हासिल की और 26,000 के पार बंद हुआ। मंगलवार 28 अक्टूबर को इंडेक्स किन लेवल्स पर टिकेगा और क्या रहेगी बाजार की दिशा, जानिए एक्सपर्ट की राय।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 8:09 PM
Nifty Outlook: 28 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि बाजार का ट्रेंड फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है।

Nifty Outlook: निफ्टी ने शुक्रवार की हल्की गिरावट के बाद सोमवार को दोबारा तेजी का रुख पकड़ा। मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते इंडेक्स करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाए रखी।

दिन के बीच में थोड़ी सुस्ती के बाद इंडेक्स फिर मजबूत हुआ और सत्र के अंत में दिन के ऊपरी स्तरों के पास बंद हुआ। निफ्टी ने शुक्रवार का नुकसान पूरा किया और इंट्रा-डे में 26,000 का स्तर पार किया। आखिर में निफ्टी 170 अंक चढ़कर 25,966 पर बंद हुआ।

अब मंगलवार 28 अक्टूबर को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, उससे पहले जान लेते हैं कि सोमवार के कारोबारी सत्र में क्या खास हुआ। और अब बाजार की नजर किन अहम फैक्टर पर रहेगी।

लार्ज-कैप स्टॉक्स ने दी मजबूती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें