Get App

Nifty Outlook: 7 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी रिकॉर्ड हाई के बाद दबाव में है और 26,200 के नीचे फिसल चुका है। 7 जनवरी को बाजार की दिशा सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल्स पर निर्भर रहेगी। एक्सपर्ट मानते हैं कि उतार-चढ़ाव के बीच इंडेक्स रेंज-बाउंड रह सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 8:41 PM
Nifty Outlook: 7 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी को इंट्राडे आधार पर 26,100 के आसपास सपोर्ट मिल रहा है

Nifty Outlook: मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी अपने अहम सपोर्ट लेवल 26,200 के नीचे फिसल गया। यह गिरावट ऐसे समय आई, जब एक दिन पहले ही इंडेक्स ने नया लाइफटाइम हाई बनाया था और उसके बाद मुनाफावसूली हावी हो गई।

अब बुधवार, 7 जनवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, उससे पहले जान लेते हैं कि मंगलवार को बाजार में क्या खास हुआ।

शुरुआती उछाल, फिर तेज बिकवाली

कमजोर शुरुआत के बाद निफ्टी ने पहले घंटे में जोरदार रिकवरी दिखाई और 129 अंक चढ़कर 26,273 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। हालांकि यह तेजी टिक नहीं पाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें