Get App

Nifty Outlook: अब 26000 पर नजर! 10 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: सोमवार की मजबूत क्लोजिंग के बाद निफ्टी पर 26,000 का फोकस है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 26,000 के ऊपर ब्रेकआउट नई ऊंचाइयों की राह खोल सकता है। जानिए 10 फरवरी के लिए निफ्टी के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 10:04 PM
Nifty Outlook: अब 26000 पर नजर! 10 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने 25,700 के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लिया है।

Nifty Outlook: सोमवार को निफ्टी ने हफ्ते की शुरुआत मजबूत गैप-अप ओपनिंग के साथ की। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते बाजार ने हालिया कंसोलिडेशन फेज को तोड़ दिया और शुरुआत में ही मजबूती दिखी।

बेंचमार्क इंडेक्स करीब 194 अंकों की बढ़त के साथ खुला। हालांकि, इसके बाद ज्यादातर सत्र में बाजार हल्की मजबूती के साथ कंसोलिडेशन में रहा। शुरुआती मुनाफावसूली के चलते इंडेक्स दबाव में आया, लेकिन निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली।

निफ्टी 25,800 के ऊपर बंद

शुरुआती बिकवाली के बाद बाजार ने दिन के निचले स्तर से करीब 100 अंकों की मजबूत रिकवरी की। इसके चलते इंडेक्स सत्र के ऊपरी स्तर के करीब बंद होने में कामयाब रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें