Get App

Nifty Outlook: 24000 के नीचे आएगा निफ्टी? एक्सपर्ट से जानिए 9 मार्च को कैसी रहेगी चाल

शेयर बाजार में गिरावट के बीच Nifty 24,450 पर बंद हुआ, जो छह महीने का निचला स्तर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर निफ्टी 24,000 या इसके नीचे तक गिर सकता है। जानिए सोमवार, 9 मार्च के लिए निफ्टी के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 5:06 PM
Nifty Outlook: 24000 के नीचे आएगा निफ्टी? एक्सपर्ट से जानिए 9 मार्च को कैसी रहेगी चाल
Centrum Finverse के नीलेश जैन ने कहा कि डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनी है।

Nifty Outlook: शेयर बाजार में थोड़े समय की तेजी के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट देखने को मिली। Nifty 315 अंक गिरकर 24,450 पर बंद हुआ, जो 29 अगस्त 2025 के बाद इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। यह सत्र गुरुवार की तेजी के ठीक उलट रहा।

इन स्टॉक्स में रही सबसे ज्यादा हलचल

इंडेक्स में Bharat Electronics, ONGC और Reliance Industries टॉप गेनर्स रहे। वहीं ICICI Bank, Eternal और Shriram Finance पर दबाव रहा और ये दिन के बड़े लूजर्स में शामिल रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। Financial Services, Bank और Realty सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट अपेक्षाकृत स्थिर रहा। Nifty Midcap 100 में 0.69 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि Nifty Smallcap 100 में 0.24 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें