Get App

Nifty Outlook: निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब 6 जनवरी को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी ने 26,373 का नया रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन 26,300 के ऊपर टिकना चुनौती बना हुआ है। अब मंगलवार 6 जनवरी को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। एक्सपर्ट से जानिए इस दिन के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 11:10 PM
Nifty Outlook: निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब 6 जनवरी को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से
Angel One के राजेश भोसले मुताबिक, नीचे की ओर 20-DEMA निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट जोन रहेगा।

Nifty Outlook: निफ्टी ने हफ्ते की शुरुआत लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई के साथ की। 26,373 का स्तर अब निफ्टी का नया रिकॉर्ड बन गया है। हालांकि, मुनाफावसूली हो या फिर कुछ अंदरूनी चिंताएं, इंडेक्स को 26,300 के ऊपर बनाए रखने में दिक्कत दिख रही है।

अब मंगलवार, 6 जनवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि सोमवार को बाजार में क्या खास हुआ।

हेवीवेट शेयरों की कमजोरी बनी बाधा

सोमवार को निफ्टी के तीनों बड़े हेवीवेट शेयरों का रुख बदलना बाजार के लिए मददगार नहीं रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना रिकॉर्ड हाई छूने के बाद गिरावट दिखाई। HDFC बैंक ने मजबूत बिजनेस अपडेट के बावजूद कमजोरी दिखाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें