Stock in Foucs: सरकारी नवरत्न कंपनी को मिले ₹134 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Foucs: सरकारी नवरत्न कंपनी को ₹134 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं, जिससे स्टॉक फोकस में है। हालिया गिरावट के बावजूद शेयर ने एक साल में 36 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है और ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 8:08 PM
Story continues below Advertisement
NBCC (India) Ltd का शेयर सोमवार, 5 जनवरी को NSE पर 2.46 प्रतिशत गिरकर ₹119.65 पर बंद हुआ।

Stock in Foucs: सरकारी नवरत्न कंपनी NBCC (India) Ltd ने सोमवार, 5 जनवरी को बताया कि उसे करीब ₹134.05 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के मुताबिक, ये ऑर्डर उसके नियमित कारोबारी कामकाज के तहत मिले हैं।

इन ऑर्डर्स में ₹45.87 करोड़ का एक कॉन्ट्रैक्ट ओडिशा की महाराजा श्रीराम चंद्र भंजन देव यूनिवर्सिटी से मिला है। यह प्रोजेक्ट PM-USHA योजना के तहत मयूरभंज जिले के बारीपदा में स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में निर्माण, मरम्मत और रेनोवेशन कार्य से जुड़ा है।

स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दूसरा बड़ा ऑर्डर


NBCC को ₹88.18 करोड़ का एक और ऑर्डर ओडिशा स्कूल प्रोग्राम अथॉरिटी, भुवनेश्वर से मिला है। यह ऑर्डर गोदाबरीशा मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के तहत सिविल वर्क्स को लागू करने से संबंधित है।

दोनों कॉन्ट्रैक्ट घरेलू संस्थाओं से

NBCC ने साफ किया है कि ये दोनों ही कॉन्ट्रैक्ट घरेलू संस्थाओं की ओर से दिए गए हैं। इनमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) सेवाएं शामिल हैं और इन्हें संबंधित क्लाइंट्स द्वारा तय शर्तों के मुताबिक पूरा किया जाएगा।

दिसंबर के अंत में भी मिले थे बड़े ऑर्डर

इससे पहले, 31 दिसंबर को NBCC (India) Ltd ने बताया था कि उसे करीब ₹220.31 करोड़ के तीन घरेलू वर्क ऑर्डर मिले हैं। इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर ₹163.12 करोड़ का था। इसे केनरा बैंक ने बेंगलुरु के Manyata Tech Park में अपने हेड ऑफिस की प्लानिंग, डिजाइनिंग और निर्माण के लिए दिया था।

नवोदय विद्यालय समिति से भी काम मिला

बाकी दो ऑर्डर नवोदय विद्यालय समिति से मिले थे। इनमें महाराष्ट्र में बॉयज हॉस्टल के निर्माण के लिए ₹9.01 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट और तेलंगाना में स्थायी कैंपस विकसित करने के लिए ₹48.18 करोड़ का ऑर्डर शामिल है।

शेयर प्राइस पर दिखा दबाव

NBCC (India) Ltd का शेयर सोमवार, 5 जनवरी को NSE पर 2.46 प्रतिशत गिरकर ₹119.65 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 3.21% ऊपर गया है। वहीं, 1 साल में इसने 36.20% का तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 32.27 हजार करोड़ रुपये है।

टाटा कैपिटल, LG समेत इन 27 कंपनियों के लिए अहम रहेगी जनवरी, शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।