निफ्टी 50 के लिए यह महीना बीते 5 सालों में सबसे खराब रहा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ में सुस्ती का असर इस इंडेक्स पर पड़ा है। निफ्टी 50 में शामिल कई कंपनियों का प्रदर्शन दूसरी तिमाही में कमजोर रहा है। इससे निफ्टी 50 अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे आ गया है। 27 सितंबर को यह इंडेक्स 26,277 प्वाइंट्स के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। तब से यह 2000 प्वाइंट्स से ज्यादा गिर चुका है।
