Get App

Nifty PSU बैंक इंडेक्स में दिखी 3% की शानदार तेजी, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कैसी रह सकती है सरकारी बैंकों की चाल

PSU Bank stocks : बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पीएसयू बैंक इंडेक्स के टॉप गेनर रहे हैं। इन शेयरों में कारोबार के दौरान 4.5 से 5.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल वित्त वर्ष 2025 में सरकारी बैंकों को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ हैं। इतना ही नहीं, सरकारी बैंकों के मुनाफे की रफ्तार भी निजी बैंकों से ज्यादा रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 30, 2025 पर 5:37 PM
Nifty PSU बैंक इंडेक्स में दिखी 3% की शानदार तेजी, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कैसी रह सकती है सरकारी बैंकों की चाल
PSU Bank share : वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज की क्रान्ति बाथिनी का कहना है कि सरकारी बैंकिंग शेयरों में अच्छे वैल्युएशन के कारण भी खरीदारों की रुचि बढ़ी है

PSU Bank shares: सरकारी बैंकों में आज शुक्रवार,30 मई को जोरदार तेजी देखने को मिली है। निवेशकों ने निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में खरीदारी की है। इस इंडेक्स में जोरदार उछाल के बाद निवेशकों ने आज 3.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पीएसयू बैंक इंडेक्स के टॉप गेनर रहे हैं। इन शेयरों में कारोबार के दौरान 4.5 से 5.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल वित्त वर्ष 2025 में सरकारी बैंकों को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ हैं। इतना ही नहीं, सरकारी बैंकों के मुनाफे की रफ्तार भी निजी बैंकों से ज्यादा रही है।

चौथी तिमाही के नतीजे के बाद MOFSL (मोतीलाल ओसवाल) ने बैंकिंग सेक्टर पर एक खास रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारी Vs प्राइवेट में बैंकिंग सेक्टर का बादशाह कौन है। MOFSL की रिपोर्ट में कहा गया है। वित्त वर्ष 2025 में सरकारी बैंकों को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। सरकारी बैंकों के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2025 में बैंकों को 3.71 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

FY25 में बैंकों का मुनाफा

वित्त वर्ष 2025 में बैंकों को हुए मुनाफे पर नजर डालें तो सरकारी बैंकों को 1.83 लाख करोड़ रुपए का और निजी बैंकों को 1.87 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सरकारी बैंकों के मुनाफे में 26 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, प्राइवेट बैंकों के मुनाफे में 7 फीसदी का उछाल आया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दशक में बैंकिंग सेक्टर का मुनाफा 14 गुना बढ़ा है। सरकारी और निजी बैंकों के मुनाफे का अंतर घटा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें