Get App

Aaj ka Mausam: 10 सितंबर का मौसम: बिहार, झारखंड ओडिशा समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में आएगा आंधी-तूफान

Aaj ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 सितंबर के लिए मौसम का ताजा अलर्ट जारी करते हुए पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 9:40 AM
Aaj ka Mausam: 10 सितंबर का मौसम: बिहार, झारखंड ओडिशा समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में आएगा आंधी-तूफान
Aaj ka Mausam: तटीय इलाकों में तेज आंधी और समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है

Aaj ka Mausam: देशभर में मानसूनी हवाओं की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 सितंबर के लिए मौसम का ताजा अलर्ट जारी करते हुए पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तटीय इलाकों में तेज आंधी और समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

ओडिशा में रेड वॉर्निंग: अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना

मौसम बुलेटिन के मुताबिक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बेहद भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। राज्य के तटीय और आंतरिक इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ बादलों की कड़क देखने को मिलेगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। इस वजह से राज्य के निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का खतरा बन गया है।

बिहार, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी बारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें