Nifty एक बार फिर 20000 के पार, इन वजहों से मार्केट को मिला तगड़ा सपोर्ट

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 ने एक बार फिर 20 हजार के लेवल को पार कर दिया। 47 कारोबारी दिनों की तेजी के बाद यह लेवल निफ्टी ने छुआ। वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेत और HDFC Bank, इंफोसिस और रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी के चलते 18 सितंबर के बाद एक बार फिर इसने यह अहम पड़ाव पार किया। इसके अलावा मार्केट को कुछ और वजहों से सपोर्ट मिला है

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
मार्केट को इंडेक्स के हैवीवेट स्टॉक्स से सपोर्ट मिला। इनके सपोर्ट पर Nifty एक बार फिर 20 हजार के पार पहुंच गया।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 ने एक बार फिर 20 हजार के लेवल को पार कर दिया। 47 कारोबारी दिनों की तेजी के बाद यह लेवल निफ्टी ने छुआ। वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेत और HDFC Bank, इंफोसिस और रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी के चलते 18 सितंबर के बाद एक बार फिर इसने यह अहम पड़ाव पार किया। इसके अलावा मार्केट को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारी क्रिस्टोफर वालर (Christopher Waller) के नरम रुख से भी मार्केट को सपोर्ट मिला। क्रिस्टोफर के मुताबिक अगर महंगाई दर में गिरावट जारी रहती है तो मार्च 2024 तक ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

इन वजहों से मिला मार्केट को सपोर्ट

हैवीवेट स्टॉक में तेजी

मार्केट को इंडेक्स के हैवीवेट स्टॉक्स से सपोर्ट मिला। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने रिलायंस को 2810 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके अलावा अमेरिका के फेडरल रिटायरमेंट थ्रिफ्ट इनवेस्टमेंट बोर्ड (FRTIB) ने हाल ही में नए MSCI इंडेक्स की तरफ शिफ्ट होने की संभावना का ऐलान किया था। ऐसा होने पर नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के हेड अभिलाष पगारिया के मुताबिक रिलायंस, ICICI बैंक, इंफोसिस, HDFC Bank और TCS में 80.9 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। इसके चलते इनके शेयरों में 1 फीसदी तक की तेजी आई।


प्लांट में आग में झुलसे निवेशक, Aether के शेयरों में आई 8% की भारी गिरावट

वैश्विक संकेत

एशियन शेयर एक हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। 10 साल के अवधि की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड गिरकर 4.3 फीसदी पर आ गई और डॉलर इंडेक्स के 103 के नीचे आने के चलते भी घरेलू मार्केट में पॉजिटिव माहौल बना। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक वैश्विक मार्केट में पॉजिटिव संकेत बने रहने के आसार हैं तो ऐसे में घरेलू मार्केट में भी तेजी कायम रह सकती है।

रुपये की मजबूती

अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये की मजबूती ने भी मार्केट सेंटिमेंट बेहतर किया है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये 3 पैसे चढ़कर 83.31 रुपये के भाव पर पहुंच गया। वहीं दुनिया की छह अहम करेंसी को ट्रैक करने वाला इंडेक्स डॉलर इंडेक्स भी 0.09 फीसदी गिरकर 102.65 पर आ गया जिसने पॉजिटिव सपोर्ट दिया।

BSE m-cap: ढाई साल में $1 ट्रिलियन बढ़ी पूंजी, पहली बार मार्केट कैप 4 लाख करोड़ के पार

Nifty के लिए अब क्या है अगला पड़ाव?

च्वॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट देवन मेहता के मुताबिक चार्ट के हिसाब से निफ्टी को 19850 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है और फिर इसे 19800 और 19750 पर सपोर्ट मिलेगा। वहीं अपसाइड बात करें तो 20000 के बाद इसे 20100 और फिर 20150 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।