Get App

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे दिन फिसले, आइए जानते हैं बाजार में कमजोरी की अहम वजह

FPI की तरफ से भारतीय बाजार में लगातार हो रही बिकवाली बाजार में कमजोरी का एक बड़ा कारण है। FPI भारतीय बाजार में लगातार 7वें महीने नेट सेलर रहने के राह पर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 3:46 PM
सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे दिन फिसले, आइए जानते हैं बाजार में कमजोरी की अहम वजह
रूस-यूक्रेन की लड़ाई अपने दूसरे महीने में है। लंबी खिंचती यह लड़ाई इक्विटी मार्केट का मूड खराब कर रही है

25 अप्रैल को भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी टूटे हैं। आईटी और एफएमसीजी कंपनियों ने आज बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। निफ्टी आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में आज 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

IFR Global ने अपने एक नोट में कहा है कि यूएस फेड की आक्रामक मौद्रिक नीति चीन में कोविड के चलते लागू लॉकडाउन, रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध इस समय ग्लोबल मार्केट को सबसे ज्यादा चोट पहुंचा रहे हैं।

फिलहाल 1.40 बजे के आसपास निफ्टी 197.20 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 16,974.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 589.63 अंक यानी 1.03 फीसदी टूटकर 56,607.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आइए डालते हैं बाजार की कमजोरी के कारणों पर एक नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें