Get App

Nifty Strategy for Today: 23000 के नीचे फिसले तो 22762 का खुलेगा रास्ता, वौलेटिलिटी में कम होने तक कम से कम ट्रेड लेने की होगी सलाह

Nifty Strategy for Today: पहले रजिस्टेंस के नीचे फिसलने पर बिकवाली का ट्रेड कारगर हो सकता है। कल का निचला स्तर टूटा तो पहला बेस संभव है। 23223/23337 के पार निकलने पर ही 23395-23430 जोन संभव है। 23000 के नीचे फिसले तो 22762 का रास्ता खुलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 8:30 AM
Nifty Strategy for Today: 23000 के नीचे फिसले तो  22762 का खुलेगा रास्ता, वौलेटिलिटी में कम होने तक कम से कम ट्रेड लेने की  होगी सलाह
वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में ब्रेक डाउन, निफ्टी IT भी 100 DEMA के नीचे बंद हुआ। 23200/23300 पर और फिर 23400-23500 पर कॉल राइटर्स देखने को मिला।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23223-23337(10DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस23395-23430/490(20 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22924-22861पर है जबकि बड़ा बेस 22816-22762 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल शुरुआत में 10 DEMA से फिसले। बाजार में भयानक उतार-चढ़ाव, ट्रेड करना मुश्किल है। छोटी कैपिटल के साथ 400 प्वाइंट की उठापटक पर ट्रेड मुश्किल है। FIIs की बिकवाली लगातार बढ़ रही है। FIIs की कैश में भारी बिकवाली, नेट शॉर्ट 3.5 लाख के करीब रही। 23000 पर सबसे बड़ी पुट राइटिंग थी। एक बार 23000 टूटने के बाद इसकी अहमियत काफी कम होगी।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में ब्रेक डाउन, निफ्टी IT भी 100 DEMA के नीचे बंद हुआ। 23200/23300 पर और फिर 23400-23500 पर कॉल राइटर्स देखने को मिला। 23000 की पुट में सबसे ज्यादा पुट OI रहा। पहले रजिस्टेंस के नीचे फिसलने पर बिकवाली का ट्रेड कारगर हो सकता है। कल का निचला स्तर टूटा तो पहला बेस संभव है। 23223/23337 के पार निकलने पर ही 23395-23430 जोन संभव है। 23000 के नीचे फिसले तो 22762 का रास्ता खुलेगा। इसी ट्रेड जोन में ट्रेड की सलाह होगी। उतार-चढ़ाव कम होने तक कम से कम ट्रेड की सलाह होगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें