Get App

Nifty Strategy for Today: मजबूती के लिए 23021-23053 को पार करना जरूरी, जानें बैंक निफ्टी के लिए क्या है अहम लेवल

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल निफ्टी बैंक में गिरावट दिखी, 10/20 DEMA जोन बड़ी रुकावट रही। HDFC बैंक में जोरदार बिकवाली, FIIs की बिकवाली साफ दिख रही थी। अभी हमारे पास दो अहम पड़ाव हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 8:17 AM
Nifty Strategy for Today: मजबूती के लिए 23021-23053 को पार करना जरूरी, जानें बैंक निफ्टी के लिए क्या है अहम लेवल
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर पहला बेस टिका तो अच्छा नहीं तो 48487/48631-48737 दिख सकता है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23021-23053(10DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23142-23176/263(20DEMA पर है। वहीं पहला बेस 22781-22828 पर है जबकि बड़ा बेस 22663/22689-22719

पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 22800 पर खरीदारी ने कल काम किया। निफ्टी IT बड़ा रिस्क, US बाजार में गिरावट ने भी टेंशन बढ़ाई। FIIs की कैश बिकवाली जारी, इंडेक्स शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट अब 1.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट मिला। 23000-23200 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स, 22700-22800 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिला।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि ओपनिंग का इंतजार करें, बाजार को स्थिर होने दें, गैपडाउन पर शॉर्ट नहीं करना है। 22781 टिका तो अच्छा नहीं तो 22689-22719 तक फिसल सकते हैं। 22781-22828 और 22689-22719 लॉन्ग करने के अच्छे जोन है। 22950-23021-23053 शॉर्ट करने के अच्छे जोन, बेस के पास शॉर्ट नहीं करें। मजबूती के लिए 23021-23053 को पार करना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें