Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए आज ये होंगे अहम लेवल, हरगिज ना चूके इनसे नजर

उन्होंने आगे कहा कि 23500-23600 जोन पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। 23478-23527 और 23259-23164 के जोन को ट्रेड करें, इसके बीच खरीदें और ऊपरी जोन पर निकलें। पहले बेस के नीचे SL ट्रिगर ट्रिगर होंगे, इसके नीचे लॉन्ग नहीं करें, 23054 टेस्ट होने की संभावना बढ़ जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 8:34 AM
Nifty Strategy for Today:  निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए आज ये होंगे अहम लेवल, हरगिज ना चूके इनसे नजर
निफ्टी बैंक ने कल अच्छा किया, ऊपर के सभी लक्ष्य हासिल हुए। PSU बैंकों में जोरदार मोमेंटम था और दिन के शिखर पर बंद हुए।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23478-23527 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23578-23609/23637 पर है। वहीं पहला बेस 23164-23259 पर है जबकि बड़ा बेस 22978/23054-23133 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल तक मोमेंटम काफी मजबूत था, सभी एवरेज के ऊपर बंद हुए। FIIs की कैश में जोरदार खरीदारी जारी, पुट राइटर्स में भरोसा भी जोरदार रहा। US और खासकर नैस्डेक की कमजोरी दिक्कत बढ़ सकती है। 23300 पर जोरदार पुट राइटिंग, 100/200 DEMA 23360-23340 पर मौजूद है। US की गिरावट के चलते पहला बेस थोड़ा नीचे रखा है, नहीं तो पहला सपोर्ट 23300 होता है। पहला बेस टिका या फिर 23300 हासिल हुआ, एक्सपायरी के चलते पुट राइटर्स दबदबा दिखाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि 23500-23600 जोन पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। 23478-23527 और 23259-23164 के जोन को ट्रेड करें, इसके बीच खरीदें और ऊपरी जोन पर निकलें। पहले बेस के नीचे SL ट्रिगर ट्रिगर होंगे, इसके नीचे लॉन्ग नहीं करें, 23054 टेस्ट होने की संभावना बढ़ जाएगी। 23527 के ऊपर ही नया ब्रेकआउट होगा।

बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें