Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र से जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी के कौन से लेवल हैं आज अहम

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 25109-25133 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25196-25205 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24978-24921 के स्तर पर दिख रहा है

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 8:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty Strategy for Today: निफ्टी बैंक अब भी ऑप्शन रेंज में फंसा हुआ है इसमें एकतरफ ट्रेड मुश्किल है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 25109-25133 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25196-25205 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24978-24921 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24873-24844 के लेवल पर दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि कल इंडेक्स 25078 पार करने के बाद 25110 तक गया, फिर फिसला। आखिरी घंटे में IT में मुनाफावसूली ने निफ्टी पर दबाव बनाया है। FIIs ने कैश में बिकवाली की, लेकिन इंडेक्स में भारी खरीदारी की, कुछ शॉर्ट भी कवर किए। 25100-25200-25300 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है जबकि 25000, 24900 पर पुट राइटर्स का कब्जा है। एक्सपायरी के चलते ऑप्शन डेटा के मुताबिक आज कंसोलिडेशन संभव है। 25000 और पहले बेस के पास खरीदें । कॉल राइटर्स के चलते 25109-25133 पर निकल भी सकते हैं। 25133 पार हुआ तो 25196-25205 तक शॉर्ट कवरिंग मूव भी संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति


बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51269-51376 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51531-51678/51789 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51022-50881 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50677-50509 के स्तर पर दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी बैंक अब भी ऑप्शन रेंज में फंसा हुआ है इसमें एकतरफ ट्रेड मुश्किल है। 51000-51100-51200 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिला। 50900 से 50700 जोन के बीच 3 एवरेज मौजूद है। 51200-51300-51500 जोन में कॉल राइटर्स हावी है। इस रेंज में कोई एकतरफ ट्रेड लेना मुश्किल है।ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स पहले बेस पर खरीदें, 51376-51531 पर निकलें। 51531 के ऊपर बंद हुआ तो मोमेंटम बनेगा।

पोजीशनल बुल्स के लिए ये बाजार है ड्रीम मार्केट, अगर IT शेयर ज्यादा गिरते हैं तो देंगे खरीदारी का मौका- अनुज सिंघल

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।