22800-23200 के बीच कंसोलीडेट होकर ऊपर की तरफ रुख करेगा निफ्टी, किसी बड़े करेक्शन की संभावना नहीं -देवेन चोकसी

देवेन ने कहा कि वे कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस पर बहुत नजदीकी से नजर रखते हैं। देवेन का कहना है कि आगे कोटक महिंद्रा बैंक की रीरेटिंग होती दिख सकती है। स्टॉक में यहां से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। रिलायंस पर बात करते हुए देवेन ने कहा कि रिलायंस में निवेशकों की भागीदारी बढ़ना जरूरी नजर आ रहा है

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
डिफेंस और रेलवे जैसी सरकारी कंपनियों की बात करते हुए देवेन ने कहा कि हाल के दिनों में इनमें अच्छा करेक्शन आया है। फिर भी ये शेयर अभी महंगे है

मार्केट फंडामेंटल पर चर्चा करते हुए DRChoksey FinServ के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने कहा कि जब तक डॉलर और रूपी के संबंधों में स्पष्टता नहीं आती है तबतक एफपीआई नेट सेलर बने रहेंगे। लेकिन बाजार में अब किसी बड़े करेक्शन की संभावना नहीं है, क्योंकि बाजार अब तक काफी गिर चुका है। निफ्टी एक बार 22800-23200 के बीच कंसोलीडेट होकर ऊपर आने की संभावना रखता है। बाजार के लिए बजट और फरवरी में होने वाले रेट कट अहम इवेंट होंगे।

बैंक शेयरों पर बात करते हुए देवेन ने कहा कि वे कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस पर बहुत नजदीकी से नजर रखते हैं। देवेन का कहना है कि आगे कोटक महिंद्रा बैंक की रीरेटिंग होती दिख सकती है। स्टॉक में यहां से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

रिलायंस पर बात करते हुए देवेन ने कहा कि रिलायंस में निवेशकों की भागीदारी बढ़ना जरूरी नजर आ रहा है। पिछली तिमाही में कर् बड़े ग्लोबल निवेशक स्टॉक से बाहर होते दिखे थे। लेकिन अब उनके इस स्टॉक में वापसी की संभावना दिख रही है। स्टॉक फंडामेंटली बहुत मजबूत है आगे इसमें भी अच्छी तेजी आएगी।


डिफेंस और रेलवे जैसी सरकारी कंपनियों की बात करते हुए देवेन ने कहा कि हाल के दिनों में इनमें अच्छा करेक्शन आया है। फिर भी ये शेयर अभी महंगे है। बाजार इन शेयरों में 50-40 फीसदी की ग्रोथ मानकर चल रहा था। ये वास्तविकता से परे है। ऐसा संभव नहीं है। इन शेयरों में हमें टाइम और प्राइस करेक्शन देखने को मिल सकता है।

अमेरिका में आज से ट्रंप 2.0 का आगाज़, जानिए किन सेक्टरों की होगी बल्ले-बल्ले, किनको लग सकता है झटका

पेंट सेक्टर पर बात करते हुए देवेन ने कहा कि इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। कंपनियां बाजार हिस्सेदारी बचाए रखने को लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी ज्यादा डिस्काउंट दे रही हैं। अब तक इन कंपनियों के शेयरों में काफी गिरावट आ चुकी है। ऐसे में इनमें थोड़ी बहुत रिरेटिंग की संभावना बन रही है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।