मार्केट फंडामेंटल पर चर्चा करते हुए DRChoksey FinServ के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने कहा कि जब तक डॉलर और रूपी के संबंधों में स्पष्टता नहीं आती है तबतक एफपीआई नेट सेलर बने रहेंगे। लेकिन बाजार में अब किसी बड़े करेक्शन की संभावना नहीं है, क्योंकि बाजार अब तक काफी गिर चुका है। निफ्टी एक बार 22800-23200 के बीच कंसोलीडेट होकर ऊपर आने की संभावना रखता है। बाजार के लिए बजट और फरवरी में होने वाले रेट कट अहम इवेंट होंगे।
