Get App

आज जहां Sensex है वहां Nifty 10 साल बाद पहुंच जाएगा, जानिए दोनों के बीच का यह दिलचस्प रिश्ता

Sensex और Nifty के बीच दिलचस्प रिश्ता है। ऐसा लगता है कि आगे बढ़ते सेंसेक्स को निफ्टी यह कहता है तू चल मैं आया। दरअसल सेंसेक्स जिस लेवल पर रहता है, उस लेवल पर निफ्टी 10 साल बाद पहुंच जाता है। दोनों के ऐतिहासिक लेवल को देखने पर इसकी पुष्टि होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 6:02 PM
आज जहां Sensex है वहां Nifty 10 साल बाद पहुंच जाएगा, जानिए दोनों के बीच का यह दिलचस्प रिश्ता
ऐतिहासिक रूप से सेंसेक्स से निफ्टी करीब 3.5 गुना कम रहता है।

सेंसेक्स और निफ्टी इंडियन स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक है। दोनों की हिस्टोरिकल वैल्यू को देखने पर दिलचस्प ट्रेंड सामने आता है। हर 10 साल पर निफ्टी पिछले दशक की सेंसेक्स की वैल्यू के करीब पहुंच जाता है। 1995 में सेंसेक्स करीब 3,470 पर था। तब निफ्टी 1,000 पर था। मार्च 2006 तक निफ्टी 3,470 पर पहुंच गया था। यह एक दशक पहले सेंसेक्स का लेवल था। मार्च 2006 में सेंसेक्स 11,580 पर पहुंच गया था।

क्या निफ्टी 2028 में 38000 पर होगा?

अब हम 2018 में आ जाते हैं। तब Nifty 11,580 पर पहुंच गया था। यह करीब दशक पहले का सेंसेक्स (Sensex) का लेवल था। 2018 में सेंसेक्स 38,400 पर पहुंच गया था। अब बड़ा सवाल यह है कि निफ्टी 2018 के सेंसेक्स के 38,400 के लेवल पर कब पहुंचेगा। क्या निफ्टी इस रिकॉर्ड ऊंचाई पर 2028 में पहुंच जाएगा?

निफ्टी सेंसेक्स से 3.5 गुना कम रहता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें