Get App

Nifty50 ने 7 साल में पूरा किया 7000 से 17000 का स्तर, आइए डालते हैं सफर के पड़ावों पर एक नजर

आइये हम निफ्टी के 7,000 से 17,000 की यात्रा पर डालते हैं एक नजर.

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2021 पर 8:03 AM
Nifty50 ने 7 साल में पूरा किया 7000 से 17000 का स्तर, आइए डालते हैं सफर के पड़ावों पर एक नजर

पॉजिटिव ग्लोबल और घरेलू संकेतों के दम पर निफ्टी ने 31 अगस्त 2021 को पहली बार 17,000 का लेवल पार कर लिया। निफ्टी को 7,000 से 17,000 की यह शानदार यात्रा पूरी करने में 7 साल का समय लगा है।

निफ्टी ने 31 अगस्त 2021 को 17,000 का स्तर पार किया है और  1 सितंबर को 17,225.75 का फ्रेश हाई रिकॉर्ड हाई बनाया है। आइये हम निफ्टी के 7,000 से 17,000 की यात्रा पर डालते हैं एक नजर।

निफ्टी ने 12 मई 2014 को पहली बार 7,000 का लेवल छुआ था। फिर उसने 1 सितंबर 2014 को 8000 का लेवल छुआ जबकि 9000 का लेवल इसने 3 मार्च 2015 को छुआ। उसके बाद 5 जुलाई 2017 को निफ्टी ने 10,000 का लेवल छुआ।

निफ्टी ने पहली बार 11,000 का लेवल 23 जनवरी 2018 को हासिल किया। उसके बाद 23 मई 2019 का 12,000 का प्रतिमान स्थापित किया। जबकि इसने 24 नवंबर 2020 को 13,000 का स्तर छुआ। फिर उसके बाद 21 दिसंबर 2020 को 14,000 का लेवल छूत नजर आया।

CAMS और Havells India ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब इनमें बने रहें या निकल जाएं? 
 
15,000 का लेवल निफ्टी 5 फरवरी 2021 को देखने को मिला। उसके 3 अगस्त 2021 को यह 16,000 पर पहुंच गया। 31 अगस्त 2021 को निफ्टी ने 17,000 का लेवल भी छू लिया। यह 1,000 अंकों की निफ्टी की अब तक की सबसे तेज दौड़ थी। निफ्टी को 16,000 से 17,000 को पहुंचने में सिर्फ 20 कारोबारी दिन लगे हैं।


 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें