Stock in News: 13% का उछाल, अलीबाग वाली जमीन के एग्रीमेंट पर शेयर रॉकेट

Stock in News: इस कंपनी ने मुंबई के अलीबाग में अपनी जमीन डेवलप करने के लिए एक एग्रीमेंट किया तो शेयर चमक उठे। कंपनी को उम्मीद है कि इस डील से पांच साल में उसे ₹1500 करोड़ तक की कमाई हो सकती है। इसने शेयरों में ऐसा जोश भरा कि यह 13% से अधिक उछल पड़ा। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 1:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NItco की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी निटको रियल्टीज ने अलीबाग में अपनी जमीन को डेवलप करने को लेकर हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की HOABL इंपैक्टम लैंड प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर डेवलप करने का एग्रीमेंट किया तो इसके शेयर रॉकेट बन गए।

Stock in News: निटको के शेयरों में खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। निटको की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी निटको रियल्टीज प्राइवेट लिमिटेड (Nitco Realties Private Ltd) ने अलीबाग में अपनी जमीन पर को HOABL के साथ मिलकर डेवलप करने के लिए एग्रीमेंट किया तो निटको के शेयर चमक गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 5.29% की बढ़त के साथ ₹101.45 (Nitco Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 13.44% चढ़कर ₹109.30 तक पहुंच गया था।

Nitco की सब्सिडरी ने क्या किया है एग्रीमेंट

निटको की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी निटको रियल्टीज प्राइवेट लिमिटेड ने अलीबाग में अपनी जमीन को डेवलप करने के लिए हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की HOABL इंपैक्टम लैंड प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया है। 24 अगस्त को हुए इस एमओयू में महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के अलीबाग तालुका के थल और लोणारे गांवों की जमीन शामिल है। कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इस सौदे से कंपनी को पांच साल में ₹1300-₹1500 करोड़ की कमाई हो सकती है। निटको के मुताबिक इस डील में सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर ₹9 करोड़ का चेक पहले ही मिल चुका है। एमओयू के तहत निटको, निटको रियल्टीज औऱ प्रमोटर विवेक तलवार ने मिलकर थल (Thal) और लोनारे (Lonare) में अपनी जमीन को डेवलप करने का राइट्स HOBL को दिया है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

निटको के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक लगा है। पिछले साल 25 अगस्त 2025 को बीएसई पर यह ₹126.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 महीने में यह 49.05% फिसलकर 13 मार्च 2026 को ₹64.20 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

IIFL Finance Share Price: ₹963 करोड़ के टैक्स नोटिस पर शेयर धड़ाम, 8% की भारी गिरावट

Cement Sector Outlook: FY27 की दूसरी छमाही में रिकवरी, इन तीन स्टॉक्स से मिलेगा फायदा!

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।