Get App

Nityas IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, 9% के लिस्टिंग गेन के बाद फीकी पड़ी शेयरों की चमक

Nityas Gems & Jewellery IPO Listing: नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी लैब में बने हीरे से जड़े सोने के गहने बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 10:10 AM
Nityas IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, 9% के लिस्टिंग गेन के बाद फीकी पड़ी शेयरों की चमक
Nityas Gems & Jewellery IPO Listing: नित्याज जेम्स एंड ज्वैलरी का ₹108 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Nityas Gems & Jewellery IPO Listing: लैबग्रोन डायमंड से जड़ी गोल्ड ज्लैवरी बनाने वाली नित्याज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹75 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹82.00 और NSE पर ₹80.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 9% तक का लिस्टिंग गेन (Nityas Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹77.91 (Nityas Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 3.88% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹7 के डिस्काउंट पर मिला है।

Nityas Gems & Jewellery IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

नित्याज जेम्स एंड ज्वैलरी का ₹108 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.06 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.05 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.07 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.82 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹5 की फेस वैल्यू वाले 1,44,56,000 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹70.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹21.47 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹16.88 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Nityas Gems & Jewellery के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें