Get App

NLC India Share Price: नवरत्न कंपनी में 14% की तूफानी तेजी, Q4 नतीजों के बाद 52 वीक का नया हाई ​हुआ क्रिएट

NLC India Share Price: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 189 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 25 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है

Ritika Singhअपडेटेड May 14, 2026 पर 4:22 PM
NLC India Share Price: नवरत्न कंपनी में 14% की तूफानी तेजी, Q4 नतीजों के बाद 52 वीक का नया हाई ​हुआ क्रिएट
NLC India के शेयर शानदार बढ़त में कारोबार कर रहे हैं, निवेशकों को अच्छा फायदा है।

नवरत्न स्टेटस वाली सरकारी कंपनी NLC India के शेयरों में 14 मई को जबरदस्त तेजी रही। कारोबार के दौरान शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 19 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 387.70 रुपये के हाई तक गया और 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। बाद में शेयर 14 प्रतिशत बढ़त के साथ 371.15 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे। साथ ही डिविडेंड भी घोषित किया था। इसका असर गुरुवार को शेयर की कीमत पर दिख रहा है।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में NLC India का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 5,042.46 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 3,836 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 189 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1393.46 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 481.96 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 17,489.53 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 15,282.96 करोड़ रुपये रहा।

NLC India कितना देगी डिविडेंड

NLC India Ltd के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.25 रुपये यानि कि 25 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस पर सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड के पेमेंट की डेट अभी घोषित नहीं हुई है। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें