फर्जी कॉल करने पर खैर नहीं, अनचाही कॉल्स करने वालों के टैरिफ में होगा भारी इजाफा

अगर कोई एक दिन में 200 से ज्यादा कॉल कर रहा है तो उसे ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है और ऐसा ही SMS के लिए भी हो सकता है। इस पर कंसल्टेशन पेपर जारी करके सभी पक्षों से राय मांगी गई है

अपडेटेड Aug 28, 2024 पर 7:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनचाही कॉल और मैसेज रोकने के लिए ट्राई ने 2018 में नियम लागू किए थे, लेकिन इनको उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली है। आज भी अनचाही कॉल्स लोगों के फोन की घंटी बजाती रहती है

अब फर्जी कॉल करने वालों को खैर नहीं है। टेलीकॉम रेगुलेटर अनचाही कॉल से जुड़े हुए कानून को सख्त करने जा रहा है। अनचाही कॉल्स करने वालों के लिए अलग टैरिफ भी लगाया जा सकता है। ट्राई ने कंसल्टेशन पेपर जारी करके सभी पक्षों से इस पर उनकी राय मांगी है। इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि अब अनचाही कॉल्स की घंटी पर सख्ती होने जा रही है। अनचाही कॉल को लेकर TRAI एक्शन में है।

अनचाही कॉल्स करने वालों के लिए अलग टैरिफ करने की है योजना

अनचाही कॉल से जुड़ा कानून सख्त किया जाएगा। इसके लिए TRAI सभी नियमों में बदलाव करेगा। अनचाही कॉल्स करने वालों के लिए अलग टैरिफ करने की योजना है। यानी कोई अगर कोई एक दिन में 200 से ज्यादा कॉल कर रहा है तो उसे ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है और ऐसा ही SMS के लिए भी हो सकता है। इस पर कंसल्टेशन पेपर जारी करके सभी पक्षों से राय मांगी गई है। सभी स्टेक होल्डर्स को 25 सितंबर तक राय देनी होगी। इसमें ट्राई ने पूछा है कि किस तरह से जुर्माना बढ़ा सकते हैं।


Vehicle Scrapping Policy: पुरानी कार स्‍क्रैप कराने पर मिलेगी छूट, सिर्फ दिखाना होगा स्क्रैपेज सर्टिफिकेट

 ट्राई ने कानून के तहत नियमों को कड़ा करने का प्लान बनाया

अनचाही कॉल और मैसेज रोकने के लिए ट्राई ने 2018 में नियम लागू किए थे, लेकिन इनको उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली है। आज भी अनचाही कॉल्स लोगों के फोन की घंटी बजाती रहती है। इसलिए ट्राई ने कानून के तहत नियमों को कड़ा करने का प्लान बनाया है। टेलीमार्केटिंग कंपनियां उन लोगों को भी कॉल और मैसेज करती हैं जो नहीं चाहते कि उनके पास ऐसे कॉल या मैसेज आए हैं। बीते कुछ सालों के दौरान अनचाही कॉल और मैसेज को लेकर ट्राई के सामने कई मामले आए। इस कंसल्टेशन पेपर का मकसद उन मामलों को सामने लाना है। क्योंकि इन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।