Get App

अब चाय की चुस्की का मजा अखबार के साथ, मुंबई में कल से मिलेंगे न्यूजपेपर

सरकार ने अखबार वितरण से प्रतिबंध हटाकर सोसाइटियों में अखबार बांटने से जुड़ा नई गाइ़डलाइंस जारी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2020 पर 4:09 PM
अब चाय की चुस्की का मजा अखबार के साथ, मुंबई में कल से मिलेंगे न्यूजपेपर

सुबह की चाय की साथ अखबार पढ़ने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि सरकार ने इस सन्डे यानी 7 जून से अखबार वितरण को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय का महाराष्ट्र सोसाइटीज वेल्फेयर एसोसिएशन (महासेवा) ने स्वागत किया है। लॉकडाउन के कारण मुंबई में अखबारों का वितरण भी बंद हो गया था।

कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। मुंबई में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा होने की वजह से यहां पर सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं को मंजूरी दी गई थी बाकी सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ऐसे में घर-घर जाकर अखबारों के वितरण पर भी प्रतिबंध लगाया गया था जिसे अब सरकार द्वारा हटा लिया गया है।

महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक सरकार द्वारा अखबार वितरण से प्रतिबंध हटाने पर महासेवा ने मुंबई के 60 हजार सोसाइटियों में घर-घर अखबार पहुंचाने के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये हैं जिसका पालन करना जरूरी होगा। जिसके तरह मास्क लगाना, सैनिटाइजर का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

वर्तमान युग डिजिटल युग होने के कारण असीमित सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है परंतु उसमें से सच्ची और प्रमाणित जानकारी कितनी है इसकी कोई गारंटी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाये गये लॉकडाउन के समय भी बड़ी मात्रा में गलत और भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर भेजी गईं जिससे लोगों में घबराहट और तनाव पैदा हुआ है।

नागरिकों को समाचार और लेखों के जरिये सच्ची जानकारी मिलनी चाहिए। सरकार और नागरिकों के बीच अखबार सेतु का काम करता है। जिससे अखबारों को मंजूरी दिये जाने से सच्ची और जरूरी जानकारी नागरिकों तक पहुंच पायेगी। लिहाजा सरकार ने कल से अखबारों के वितरण को मंजूरी प्रदान की है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें