Get App

अब हम जल्द ही देश में बने एयरक्राफ्ट में कर पाएंगे सफर, सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए सरकार बनाएगी SPV

सरकार की योजना देश में सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की है। सिविलियन विमानों के देश में उत्पादन के लिए सरकार SPV बनाएगी। यह SPV देश में सिविलियन विमानों के लिए इकोसिस्टम तैयार करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 2:36 PM
अब हम जल्द ही देश में बने एयरक्राफ्ट में कर पाएंगे सफर, सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए सरकार बनाएगी SPV
भारत में सिविलियन एयरक्राफ्ट उत्पादन अभी शुरुआती स्टेज में है। HAL ने 19 सीटर डोर्नियर 228 बनाया है

डिफेंस सेक्टर आज बाजार के फोकस में है। दरअसल आप अब जल्द ही देश में बने Civilian Aircraft में सफर कर पाएंगे। सरकार की योजना देश में सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए सरकार SPV बनाने जा रही है। इसके साथ ही JP MORGAN ने डिफेंस कंपनियों पर बुलिश रिपोर्ट दी है। इन दोनों खबरों पर डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने बताया कि अब देश में यात्री विमान बनेंगे। देश में सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस होगा।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सिविलियन विमानों के देश में उत्पादन के लिए सरकार SPV (SPECIAL PURPOSE VEHICLE) बनाएगी। यह SPV देश में सिविलियन विमानों के लिए इकोसिस्टम तैयार करेगा। सूत्रों के मुताबिक इस SPV में HAL, NAL जैसी कंपनियों की भागीदारी होगी। देश में 5 साल में सिविलियन विमानों की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने का लक्ष्य है।

सूत्रों के मुताबिक मिनिस्ट्री के अधीन इस SPV का गठन होगा। ये SPV कंपनी 5 साल के लिए ही सिर्फ काम में ली जा सकती है। इस कंपनी का काम दुनियाभर से बेस्ट टैलेंट को जुटाना रहेगा। साथ ही, भारत में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सभी कामों के लिए एक सिंगल विडों सिस्टम तैयार करना होगा। इस उद्देश्य से बोइंग,एयरबस जैसी कंपनियों से एक्सपर्ट भर्ती करने की योजना है। इसमें HAL और NAL जैसी भारतीय कंपनियों से भी भर्ती होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें