Get App

FY25 में NSE पर जुड़े 84 लाख नए डीमैट अकाउंट, महिलाओं की भागीदारी में भी बड़ा उछाल

Demat Accounts: FY25 में NSE पर 84 लाख नए डीमैट अकाउंट जुड़े। इसमें युवा और छोटे शहरों के रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या अधिक है। हर चार में एक नया निवेशक महिला रही। यह शेयर बाजार में महिलाओं की बढ़ती दिलचस्पी का बड़ा संकेत है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 9:07 PM
FY25 में NSE पर जुड़े 84 लाख नए डीमैट अकाउंट, महिलाओं की भागीदारी में भी बड़ा उछाल
FY25 में एक और महत्वपूर्ण ट्रेंड यह रहा कि महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

Demat Accounts: वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की कैपिटल मार्केट में रिटेल इन्वेस्टर्स की भागीदारी में बड़ा उछाल आया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस अवधि में 84 लाख से अधिक नए एक्टिव डीमैट अकाउंट जोड़े। यह सालाना आधार पर 20.5% की ग्रोथ है।

मार्च 2025 के अंत तक NSE पर कुल सक्रिय डीमैट खातों की संख्या 4.92 करोड़ तक पहुंच गई। यह संख्या जनवरी 2025 में 5.02 करोड़ के शिखर पर थी, लेकिन अंतिम दो महीनों में बाजार में अस्थिरता के कारण इसमें हल्की गिरावट देखी गई।

Groww ने जोड़े सबसे अधिक इन्वेस्टर्स

ब्रोकरेज इंडस्ट्री में Groww ने सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की। उसने खुदरा निवेशक आधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मार्च 2024 में Groww के पास 95 लाख एक्टिव यूजर थे। वहीं, मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़कर 1.29 करोड़ हो गई। यह सालाना आधार 36% की तेज वृद्धि है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें