Get App

Adani Group के तीन कंपनियों की निगरानी खत्म, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की तीन कंपनियों को एक्सचेंजों से बड़ी राहत मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इन कंपनियों को शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस नॉर्म्स (ASM) से बाहर निकाल दिया है। इन स्टॉक पर आज 17 मार्च से निगरानी खत्म हो गई है। इन तीनों कंपनियों को 8 मार्च को एएसएम फ्रेमवर्क के तहत रखा गया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 10:46 AM
Adani Group के तीन कंपनियों की निगरानी खत्म, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अदाणी पॉवर (Adani Power) और अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) को शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस नॉर्म्स (ASM) से बाहर निकाल दिया है।

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की तीन कंपनियों को एक्सचेंजों से बड़ी राहत मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अदाणी पॉवर (Adani Power) और अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) को शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस नॉर्म्स (ASM) से बाहर निकाल दिया है। इन स्टॉक पर आज 17 मार्च से निगरानी खत्म हो गई है। अदाणी ग्रुप की इन तीनों कंपनियों को बीएसई और एनएसई ने 8 मार्च को एएसएम फ्रेमवर्क के तहत रखा था।

एनएसई के मुताबिक अब सभी मौजूदा डेरिवेटिव कांट्रैक्ट्स पर एएसएम से पहले के मार्जिन को बहाल किया जाएगा। अब सभी नए पोजिशंस पर मार्जिन 50 फीसदी या मौजूदा लेवल, इनमें से जो अधिक हो, वह लागू होगा। एक्सचेंजों ने टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) को भी इस फ्रेमवर्क से बाहर किया है।

शेयरों पर क्या दिख रहा असर

जो तीन स्टॉक्स फ्रेमवर्क से बाहर निकले हैं, वे सभी आज ग्रीन जोन में हैं। अदाणी पॉवर (Adani Power) 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 201.80 रुपये, अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) 1.91 फीसदी के उछाल के साथ 429.00 रुपये और अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 1.77 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 1875.25 रुपये पर ट्रेड हो रहा है। बाकी स्टॉक्स की बात करें तो इनकी भी हालत बेहतर है। वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) तो 5 फीसदी उछलकर 816.80 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें