F&O Trading: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट के ट्रेडिंग समय में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। एक्सचेंज ने घोषणा की है कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) लागू होने के बाद F&O बाजार का सामान्य कारोबार 10 मिनट और चलेगा। यानी अब यह सेगमेंट शाम 3:30 बजे की बजाय 3:40 बजे बंद होगा।
