Get App

NSE Share Price: रिकॉर्ड हाई पर शेयर, ₹6 लाख करोड़ का मार्केट कैप, बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज

NSE, World's third largest stock exchange: एनएसई के शेयरों ने रिकॉर्ड निचले स्तर से जोरदार वापसी की है। लगातार दूसरे दिन की ताबड़तोड़ तेजी के साथ एनएसई अब करीब ₹6 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। जानिए टॉप-5 में कौन-कौन से एक्सचेंज हैं और एनएसई के शेयर अभी किस भाव तक चढ़ सकते हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 12:18 PM
NSE Share Price: रिकॉर्ड हाई पर शेयर, ₹6 लाख करोड़ का मार्केट कैप, बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने NSE का टारगेट प्राइस ₹2650 फिक्स किया है।

NSE Share Price: शेयरों की धमाकेदार तेजी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अब मार्केट वैल्यू के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया। लगातार दूसरे कारोबारी दिन इसके शेयर रॉकेट बने हैं और अब इसके साथ ही नवंबर महीने में अब तक 18 कारोबारी दिनों में यह 14 दिन मजबूत हुआ है। पिछले महीने अक्टूबर में यह 34% ऊपर चढ़ा था। फिलहाल बीएसई पर यह 2.52% की बढ़त के साथ ₹2376.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.55% उछलकर ₹2,400.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के साथ ही एनएसई का मार्केट कैप अब ₹6 लाख करोड़ ($64.1 अरब) के करीब पहुंच गया और इसने $63.4 अरब के Deutsche Boerse AG और $62.4 बिलियन यानी $62.4 अरब को लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) को पीछे छोड़ दिया। एनएसई से आगे अब $111.6 बिलियन की मार्केट वैल्यू के साथ CME ग्रुप इंक और $99.4 बिलियन की वैल्यू के साथ इंटरनेशनल एक्सचेंज है।

अब तक कैसी रही NSE के शेयरों की चाल

एनएसई के शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹1785 के भाव पर जारी हुए थे। घरेलू स्टॉक मार्केट में इसकी 24 सितंबर 2026 को ₹1800 के भाव पर एंट्री हुई थी। इसके बाद उठा-पटक के साथ अगले महीने 23 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर यह ₹1,640.25 के भाव पर आ गया था, जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से तेजी से रिकवरी करते हुए एक महीने में यह 46.32% चढ़कर आज 26 नवंबर 2026 को ₹2,400.00 के लेवल पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें