NSE Registered Investor Base: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 5 महीनों के अंदर 1 करोड़ निवेशक जोड़े हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज पर यूनीक रजिस्टर्ड इनवेस्टर्स की संख्या 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले 5 वर्षों में इनवेस्टर बेस में तीन गुना से अधिक का उछाल देखा गया है। इसका कारण डिजिटाइजेशन में तेज वृद्धि, निवेशकों के बीच जागरूकता बढ़ना, फाइनेंशियल इंक्लूजन और बाजार की सस्टेन्ड परफॉरमेंस है।
