एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने 24 अक्टूबर को कहा कि एनवीडिया रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर इंडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगी। इसके लिए एनवीडिया रियालंस के साथ पार्टनरशिप करने जा रही है। एनवीडिया सेमीकंडक्टर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यह मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से अमेरिकी की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है।
