Nykaa के शेयर हुए लाल, गुमनाम शेयरहोल्डर्स ने ब्लॉक डील में बेचे 1.42 करोड़ शेयर

Nykaa Stock Pirce: ब्लॉकडील में Nykaa के 1.42 करोड़ शेयर 148.90 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बिके हैं। यह भाव कंपनी के शेयरों के मौजूदा मार्केट प्राइस के मुकाबले 4% डिस्काउंट पर है। इस डील से गुमनाम शेयर होल्डर्स को 2.6 करोड़ डॉलर मिलेंगे

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस ब्लॉकडील की बुक रनर कंपनी सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Share Price: ब्यूटी एवं फैशन रिटेलर कंपनी नायका चलाने वाली FSN-E-Commerce Ventures के शेयरों में आज गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक गुमनाम शेयरहोल्डर्स ने ब्लॉक डील में कंपनी के 1.42 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 0.5% है। एकसाथ इतने शेयरों की बिक्री से FSN-E-Commerce Ventures के शेयर आज 1.29% नीचे 153.20 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं।

    Nykaa के शेयर किस भाव पर बिके?

    ब्लॉकडील में Nykaa के 1.42 करोड़ शेयर 148.90 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बिके हैं। यह भाव कंपनी के शेयरों के मौजूदा मार्केट प्राइस के मुकाबले 4% डिस्काउंट पर है। इस डील से गुमनाम शेयर होल्डर्स को 2.6 करोड़ डॉलर हासिल होंगे।


    इससे पहले कारोबारी सेशन यानि बुधवार 11 जनवरी को Nykaa के शेयर 2.95% तेजी के साथ 155.10 रुपए पर बंद हुए थे। हालांकि इस डील की पुष्टि मनीकंट्रोल स्वतंत्र तौर पर नहीं करता।

    CNBC-TV18 के मुताबिक, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इस डील की बुकरनर है। दिसंबर 2022 में भी ब्लॉकडील में Nykaa के 3.7 करोड़ यानि कंपनी की 1.3% इक्विटी बेचे गए थे।

    इससे पहले नवंबर में भी Nykaa के शेयरों में एक ब्लॉक डील हुई थी। तब 1.8 करोड़ शेयर बेचे गए थे। माना जा रहा है कि तब शेयरों की बिक्री Lighthouse India ने की थी।

    9 नवंबर को Nykaa के शेयरों का लॉकइन पीरियड खत्म हुआ था। तब कई बड़े निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बेची थी। विदेशी निवेशकों में सेगांती इंडिया मॉरिशस (Segantii India Mauritius), नॉर्गेस बैंक, Aberdeen Standard Asia Focus Plc, सोसायटे जेनराली और मॉर्गन स्टैनली एशिया सिंगापुर जैसी कंपनियों ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी थी। इन विदेशी कंपनियों ने आईपीओ से पहले निवेश करने वाले इनवेस्टर्स जैसे नरोत्तम शेखसराय, लाइटहाउस इंडिया और TPG Growth से स्टेक लिया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।