दिग्गज निवेशक Howard Marks से जानें, शेयर बाजार में सफल होने के लिए कैसे करें निवेश

दुनिया के दिग्गज निवेशकों में से एक Howard Marks का मानना है कि किसी के पोर्टफोलियो का 5 या 10 सालों में कैसा प्रदर्शन रहता है, निवेश की दुनिया में बस यही मायने रखता है

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 4:10 PM
हावर्ड मार्क्स, दिग्गज निवेशक और अमेरिकी हेज फंड ओकट्री कैपिटल के को-फाउंडर

दुनिया के दिग्गज निवेशकों में से एक और अमेरिकी हेज फंड ओकट्री कैपिटल (Oaktree Capital) के को-फाउंडर, हावर्ड मार्क्स (Howard Marks) निवेश को लेकर कुछ टिप्स दिए हैं। उनका मानना है कि किसी के पोर्टफोलियो का 5 या 10 सालों में कैसा प्रदर्शन रहता है, निवेश की दुनिया में असल में बस यही मायने रखता है। Howard Marks ने अपने हालिया लेटर में कहा, "मुझे लगता है कि लोग अगर निकट अवधि या रोज बदलने वाली परिस्थितियों पर कम फोकस करें और इसकी जगह भविष्य में लंबी अवधि में प्रदर्शन की संभावना को लेकर जानकारी जुटाएं, तो वे ज्यादा सफल होंगे।"

'कंपनी की अर्निंग पर संभावना पर करें फोकस'

अनुभवी निवेशक और लेखक Howard Marks ने कहा कि भविष्य में किसी कंपनी की अर्निंग की क्या संभावना है, इनवेस्टमेंट प्रोफेशनल्स को इसकी स्टडी पर अधिक फोकस करना चाहिए। साथ ही उन्हें कंपनी को उसकी संभावना के मुताबिक आकर्षक कीमत पर खरीदना चाहिए और जब तक अर्निंग से जुड़ी संभावना आकर्षक बना रहे, तब अपने निवेश को होल्ड करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को अपने होल्डिंग में तभी बदलाव करना चाहिए, जब वे किसी चीज की पुष्टि नहीं कर पा रहे हों।

'पोर्टफोलियो को लंबे समय तक हाथ न लगाएं'


उन्होंने कहा, "बहुत अधिक ट्रेडिंग करके चीजों को खराब न करें। नियमित खरीदारी और बिकवाली को एक खर्चा माने, न ही मुनाफे कमाने का बिंदु। निवेशक को एक ऐसा तरीका तलाशना चाहिए, जिससे वे लंबे समय तक अपने पोर्टफोलियो को हाथ लगाने से दूर रहें।"

यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: इस सरकारी कंपनी ने 9 महीने में ही चार गुना बढ़ा दी पूंजी, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Howard Marks ने वित्तीय संकट में बनाए खूब पैसे

Howard Marks का फाइनेंशियल मार्केट की दुनिया में आकर्षक कीमत पर अच्छी ग्रोथ की संभावना वाली कंपनियों में निवेश के लिए जाना जाता है। वित्तीय संकट के दौरान, जब निवेशक घबराहट में कॉरपोरेट बॉन्ड्स और स्टॉक बेच रहे थे, तब मार्क्स ने बढ़-चढ़कर इनकी खरीदारी की थी और बाद में इन निवेश पर मोटा मुनाफा कमाया था।

निवेशकों के लिए आने वाला है 'शानदार मौका'

उन्होंने हाल ही में ब्लूमबर्ग न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया भर में ब्याज दरें बढ़ने के साथ अमेरिका में मंदी की आशंका तेज हो गई है। इसके चलते आने वाली दिनों में कई कंपनियों की वैल्यूएशन में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है और यह निवेशकों के लिए एक 'शानदार मौका' हो सकता है।

ट्रेडिंग की मानसिकता छोड़ें

Howard Marks ने कहा कि अधिकतर लोग शेयर और बॉन्ड्स को ट्रेडिंग की वस्तु के तौर पर देखते हैं, न कि लंबी अवधि तक होल्ड करने वाली चीज के रूप में। उन्होंने कहा, "निवेशकों ने मालिक बनने वाली मानसिकता त्याग दी है और इसकी जगह वह किसी जुआरी की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो शेयरों के उतार-चढ़ाव पर दांव लगाता है। अक्सर इसके नतीजे दुख देने वाले होते हैं। इसलिए इसे बदलने की जरूरत है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।