Get App

दिग्गज निवेशक होवार्ड मार्क्स ने बताई मार्केट्स में उतारचढ़ाव की असली वजह, जानिए उन्होंने क्या कहा

होवार्ड मार्क्स ने कहा है कि जुलाई के आखिर में स्टॉक मार्केट्स में तेजी का माहौल था। इसकी वजह अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी के संकेत थे। लेकिन, अगस्त की शुरुआत में जापान से आई खबरों ने मार्केट का मूड खराब कर दिया। दुनियाभर के बाजारों में बड़ी गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 3:03 PM
दिग्गज निवेशक होवार्ड मार्क्स ने बताई मार्केट्स में उतारचढ़ाव की असली वजह, जानिए उन्होंने क्या कहा
होवार्ड मार्क्स ने कहा कि जब समय अच्छा होता है तो निवेशक सिर्फ पॉजिटिव चीजों को देखते हैं। वे निगेटिव चीजों को भूल जाते हैं।

स्टॉक्स जैसे रिस्की एसेट की कीमतें चढ़ती-उतरती रहती हैं। इसकी बड़ी वजह सेंटीमेंट और निवेशकों का व्यवहार होता है। ओकट्री कैपिटल के होवार्ड मार्क्स ने अपनी नई रिपोर्ट में यह कहा है। उन्होंने अगस्त की शुरुआत में दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में आई गिरावट के बारे में भी बताया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में कमी के संकेत देने के बाद जुलाई के आखिर में मार्केट में तेजी थी। अमेरिकी इकोनॉमी के डेटा से अच्छी ग्रोथ के भी संकेत मिले थे। लेकिन, जापान से आने वाली खबरों ने मार्केट का मूड खराब कर दिया।

इन वजहों से अचानक बिगड़ा बाजार का मूड

बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद येन कैरी ट्रेड (Yen Carry Trade) की अनवाइडिंग शुरू हो गई। फिर निवेशकों ने अपनी पॉजिशन घटाने के लिए एसेट्स बेचने शुरू कर दिए। फिर, अगस्त की शुरुआत में आए अमेरिकी इकोनॉमी के डेटा ने बाजार में डर का माहौल बना दिया। इससे दुनियाभर के मार्केट में तेज गिरावट आई। अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इडेक्स में गिरावट और बेरोजगारी बढ़ने के आकड़ों को अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी का संकेत माना गया। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) ने Apple में निवेश घटा दिया। इससे सेंटीमेंट और कमजोर हो गया।

मूड में बदलाव का सीधा असर मार्केट के सेंटीमेंट पर पड़ता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें