October Auto sales- टाटा मोटर्स की बिक्री 15.5% बढ़कर 78,335 यूनिट रही

October Auto sales- अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15.49 फीसदी की बढ़त के साथ 78,335 यूनिट पर रही है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
October Auto sales- अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स के कुल घरेलू पैंसेजर वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    October Auto sales- टाटा मोटर्स ने आज अक्टूबर 2022 महीने के अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15.49 फीसदी की बढ़त के साथ 78,335 यूनिट पर रही है। बता दें कि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 67,829 वाहन बेचे थे। अक्टूबर महीने में टाटा मोटर्स के कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त के साथ 76,537 यूनिट रही है। जो कि 2021 के अक्टूबर महीने में 65,151 यूनिट रही थी।

    अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित घरेलू बाजार में कुल 45,423 पैसेंजर वाहन बेचे है। जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 34,155 पैसेंजर वाहन बेचे थे।

    अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स के कुल घरेलू पैंसेजर वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।


    HSBC को भारतीय बाजार नजर आ रहा महंगा, दी ‘neutral’ रेटिंग

    अक्टूबर 2022 में कंपनी के पैसेजर वाहन एक्सपोर्ट में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि में कंपनी ने 206 यूनिट का एक्सपोर्ट किया है जो कि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 230 पैसेजर वाहनो का एक्सपोर्ट किया था।

    अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स ने भारत और विदेशी बाजार में 4,277 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे है। जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 1,660 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे।

    अक्टूबर 2022 में घरेलू बाजार में कंपनी के कमर्शियल वाहन बिक्री में बहुत मामूली बढ़त देखने को मिली है। बता दें कि कंपनी ने अक्टूबर 2022 में घरेलू बाजार में 31,320 कमर्शियल वाहन बेचे है जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 31,226 कमर्शियल वाहन बेचे थे। इस अवधि में कंपनी के कमर्शियल वाहन एक्सपोर्ट में सालाना आधाक 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 1,592 कमर्शियल वाहन का एक्सपोर्ट किया है। जबकि 2021 में कंपनी ने 2,448 कमर्शियल वाहन का एक्सपोर्ट किया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।