Oil India Share Price: महारत्न PSU ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर में आगे 7 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। यह अनुमान ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने जताया है। ब्रोकरेज ने ऑयल इंडिया के शेयर के लिए "ओवरवेट" रेटिंग को बरकरार रखा है। लेकिन टारगेट प्राइस को 496 रुपये से बढ़ाकर 663 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह बीएसई पर 12 जुलाई को ऑयल इंडिया स्टॉक के बंद भाव से 7 प्रतिशत ज्यादा है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि यह शेयर अधिक बुलिश हो गया है क्योंकि कंपनी का गैस उत्पादन हाल के दिनों में दोगुना हो गया है।
