Get App

ऑल टाइम लो पर Ola Electric के शेयर, IPO प्राइस से 42% टूटा भाव, अब क्या करें निवेशक

Ola Electric Mobility Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट जारी है। कंपनी के शेयर आज 25 जून को भी अपने अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब कारोबार करते देखे गए। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 0.62 फीसदी तक लुढ़ककर 43.25 रुपये के भाव पर आ गए, जो इसके 76 रुपये के IPO प्राइस से करीब 42 फीसदी की गिरावट को दिखाता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 2:44 PM
ऑल टाइम लो पर Ola Electric के शेयर, IPO प्राइस से 42% टूटा भाव, अब क्या करें निवेशक
Ola Electric Mobility Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने सोमवार 23 जून को NSE पर 43.16 रुपये का अपना ऑलटाइम लो छूआ था

Ola Electric Mobility Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट जारी है। कंपनी के शेयर आज 25 जून को भी अपने अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब कारोबार करते देखे गए। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 0.62 फीसदी तक लुढ़ककर 43.25 रुपये के भाव पर आ गए, जो इसके 76 रुपये के IPO प्राइस से करीब 42 फीसदी की गिरावट को दिखाता है।

दो दिन पहले, सोमवार 23 जून को भी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में एक ब्लॉक डील के बाद 6 फीसदी की तेज गिरावट आई थी। इस ब्लॉक डील में कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 0.8 हिस्से का लेनदेन हुआ, जिससे निवेशकों का भरोसा और डगमगा गया। इस ब्लॉक डील के बाद शेयर का भाव NSE पर 43.16 रुपये के स्तर तक गिर गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है।

कमजोर तिमाही प्रदर्शन से बिगड़ा सेंटिमेंट

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हालिया गिरावट का सिलसिला कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद शुरू किया। वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में कंपनी को ₹870 करोड़ का घाटा हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹416 करोड़ के घाटे से दोगुना है। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 62 फीसदी घटकर 611 करोड़ रुपये पर आ गया, जिसका मुख्य कारण वाहन डिलीवरी में भारी गिरावट रहा। चौथी तिमाही में ओला ने केवल 51,375 यूनिट्स डिलीवर किए, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में रहे 1.15 लाख यूनिट्स से काफी कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें