Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर के Q2 नतीजे आज, 12 नवंबर को; शेयर 7% तक उछला

Ola Electric Share Price: निवेशकों की पहली नजर कंपनी की बिक्री और मुनाफे पर रहेगी। साथ ही निवेशक यह देखेंगे कि कंपनी ग्राहकों की शिकायतों और सर्विस से जुड़ी समस्याओं को कितना दूर कर पाई है। जून 2026 तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसालिडेटेड शुद्ध घाटा सालाना आधार पर घटा था

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 11:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Electric अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आज, 12 नवंबर को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के नतीजे जारी करने वाली है। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में इन नतीजों को मंजूरी दी जाएगी, उसके बाद इन्हें जारी किया जाएगा। नतीजे सामने आने से पहले कंपनी के शेयर में दिन में 7.4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 37 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 17900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

निवेशकों की पहली नजर कंपनी की बिक्री और मुनाफे पर रहेगी। साथ ही सर्विस और आफ्टर-सेल्स नेटवर्क को और बेहतर बनाने को लेकर योजनाएं भी महत्वपूर्ण होंगी। निवेशक यह देखेंगे कि कंपनी ग्राहकों की शिकायतों और सर्विस से जुड़ी समस्याओं को कितना दूर कर पाई है। इसके अलावा, नए प्रोडक्ट, डीलर नेटवर्क के विस्तार और बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े अपडेट पर भी नजर रहेगी।

जून तिमाही में कैसा रहा था बिजनेस


अप्रैल-जून 2026 तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसालिडेटेड शुद्ध घाटा सालाना आधार पर घटकर 336 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 428 करोड़ रुपये था। EBITDA लॉस भी 281 करोड़ से घटकर 165 करोड़ रुपये रह गया। ऑपरेशंस से कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 45 प्रतिशत कम होकर जून 2026 तिमाही में 455 करोड़ रुपये पर आ गया।

Mishra Dhatu Nigam Share Price: मुनाफा 115% बढ़ने से बंपर खरीद, दिखी 8% तक तेजी

Ola Electric का शेयर 2 साल में 50 प्रतिशत फिसला

ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 6145.56 करोड़ रुपये का रहा था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 48.13 रुपये और एडजस्टेड लो 20.83 रुपये है। शेयर की कीमत 2 साल में घटकर आधी रह गई है। एक साल में यह 15 प्रतिशत नीचे आया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।