Get App

Ola Electric Share Price: अप्रैल-जून में दोगुने व्हीकल हुए रजिस्टर, फिर भी शेयर को लगा 2% का धक्का

Ola Electric Share Price: कंपनी ने उम्मीद जताई है कि भारत में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स मार्केट लगातार बढ़ने के साथ उसकी यह रफ्तार भी बनी रहेगी। कंपनी ने जून में 16,144 टूव्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन कराया, जो हाल की तिमाहियों में उसके मंथली रजिस्ट्रेशन का सर्वाधिक आंकड़ा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 3:06 PM
Ola Electric Share Price: अप्रैल-जून में दोगुने व्हीकल हुए रजिस्टर, फिर भी शेयर को लगा 2% का धक्का
Ola Electric अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक के लिए अप्रैल-जून तिमाही काफी अच्छी रही। कंपनी के व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन बेहतर खुदरा बिक्री, प्रोडक्ट्स की उपलब्धता और मजबूत मांग के दम पर लगभग दोगुना होकर 43,719 यूनिट हो गया। पिछली तिमाही यानि कि जनवरी-मार्च 2026 में यह 22,252 यूनिट था। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने जून में 16,144 टूव्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन कराया, जो हाल की तिमाहियों में उसके मंथली रजिस्ट्रेशन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

ओला इलेक्ट्रिक के एक प्रवक्ता का कहना है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) हमारी वृद्धि यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई। इस दौरान व्हीकल रजिस्ट्रेशन तिमाही आधार पर लगभग दोगुना हुआ और जून में 16,144 व्हीकल्स रजिस्टर हुए। यह लगातार बनी रफ्तार हमारे ऑपरेशंस में सुधार, मजबूत उत्पाद खंड और ग्राहकों की ओर से ओला इलेक्ट्रिक को मिल रही निरंतर प्राथमिकता का परिणाम है।

कंपनी ने उम्मीद जताई है कि भारत में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स मार्केट लगातार बढ़ने के साथ उसकी यह रफ्तार भी बनी रहेगी। भारत का इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मार्केट लगातार मजबूत संरचनात्मक वृद्धि दर्ज कर रहा है।

पॉजिटिव अपडेट के बावजूद Ola Electric का शेयर टूटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें