Get App

55 स्टेप्स में तैयार करता है आइसक्रीम और दिखाता है उल्टे कप की मैजिक ट्रिक! चीन का ये रोबोट हुआ वायरल

शंघाई के एक डेयरी क्वीन आउटलेट में अब ग्राहकों की आइसक्रीम इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट तैयार कर रहा है। चीनी रोबोटिक्स कंपनी शार्पा का ये रोबोट ऑर्डर लेने से लेकर ब्लिजर्ड बनाने और ग्राहक तक पहुंचाने का काम खुद करता है। ये प्रयोग दिखाता है कि भविष्य में रेस्तरां में रोबोट किस तरह रोजमर्रा के काम संभाल सकते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 12:17 PM
55 स्टेप्स में तैयार करता है आइसक्रीम और दिखाता है उल्टे कप की मैजिक ट्रिक! चीन का ये रोबोट हुआ वायरल
ब्लिजर्ड बनाना देखने में भले ही आसान लगे, लेकिन रोबोट के लिए यह काफी मुश्किल है

सोचिए, आप आइसक्रीम खाने के लिए किसी दुकान पर जाएं, ऑर्डर दें और सामने कोई इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट आपकी पसंदीदा आइसक्रीम तैयार करके आपके हाथ में थमा दे। चीन के शंघाई में अब यह कल्पना हकीकत बन चुकी है। शंघाई की वुजियांग रोड स्थित डेयरी क्वीन के एक आउटलेट में एक रोबोट ग्राहकों के लिए मशहूर ब्लिजर्ड आइसक्रीम तैयार कर रहा है। इस रोबोट को चीनी रोबोटिक्स स्टार्टअप शार्पा ने विकसित किया है। खास बात यह है कि मशीन सिर्फ आइसक्रीम परोसती नहीं, बल्कि ऑर्डर लेने से लेकर तैयार डेजर्ट ग्राहक तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया संभाल सकती है।

एक आइसक्रीम बनाने के लिए 55 स्टेप

ब्लिजर्ड बनाना देखने में भले ही आसान लगे, लेकिन रोबोट के लिए यह काफी मुश्किल है। कंपनी के मुताबिक, मशीन को एक आइसक्रीम तैयार करने के लिए करीब 55 अलग-अलग स्टेप पूरे करने होते हैं। इसमें कप उठाना और सही जगह रखना, आइसक्रीम डालना, टॉपिंग मिलाना, सामग्री को मिक्स करना और आखिर में डेजर्ट को ग्राहक के लिए तैयार करना शामिल है। सबसे दिलचस्प हिस्सा वो है जिसे डेयरी क्वीन की खास पहचान माना जाता है ब्लिजर्ड के कप को उल्टा करना। रोबोट भी इस प्रक्रिया को दोहरा सकता है, बिना आइसक्रीम को कप से गिराए।

इंसान से अभी भी धीमा है रोबोट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें