ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में बिकवाली का दबाव जारी है। 5 दिसंबर को BSE पर शेयर में 1.72 प्रतिशत की गिरावट आई। कीमत 35.50 रुपये पर बंद हुई। दिन में शेयर ने पिछले बंद भाव से करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखी और कीमत ने 52 वीक का नया लो 34.73 रुपये क्रिएट किया। यह शेयर लगातार 6 दिनों से गिरावट झेल रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 15600 करोड़ रुपये पर आ गया है।
