Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में पिछले 11 में से 9 दिन गिरावट आई है। इसके साथ ही शेयर का भाव पहली बार 100 रुपये के नीचे चला गया। कंपनी के शेयर आज 30 सितंबर को शुरुआती कारोबार में करीब 4% गिरकर 98.4 रुपये पर आ गए। यह अगस्त में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट के साथ, ओला के शेयर अपने 157.4 रुपये के उच्चतम स्तर से अब तक 37.5% तक गिर चुके हैं।
