Get App

Ola Electric Share Price: 7 महीने के हाई पर ओला की बिक्री, फिर भी शेयर धड़ाम; जानिए वजह

Ola Electric Share Price: मई में Ola Electric की बिक्री 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई, लेकिन शेयर में 5% की गिरावट दर्ज हुई। कंपनी की बिक्री लगातार तीसरे महीने बढ़ी है, फिर भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की। जानिए इसके पीछे की पूरी वजह।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:15 PM
Ola Electric Share Price: 7 महीने के हाई पर ओला की बिक्री, फिर भी शेयर धड़ाम; जानिए वजह
सोमवार को Ola Electric का शेयर 5% गिरकर 39.40 रुपये पर बंद हुआ।

Ola Electric Share Price: सोमवार, 1 जून को Ola Electric Mobility के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की मई महीने की बिक्री पिछले 7 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर रही। इसके बावजूद शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिली। इससे पहले पिछले 10 कारोबारी सत्रों में शेयर 7 बार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

मई में 15,139 यूनिट्स की बिक्री

VAHAN डेटा के मुताबिक Ola Electric ने मई 2026 में 15,139 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। यह पिछले 7 महीनों का सबसे अच्छा मासिक आंकड़ा है।

हालांकि एक साल पहले की तुलना में बिक्री 20% कम रही। लेकिन अप्रैल 2026 में बेची गई 12,323 यूनिट्स के मुकाबले इसमें 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह लगातार तीसरा महीना है जब कंपनी की मासिक बिक्री बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें