Get App

Ola Electric Share Price: 3 दिन में 42% उछलने के बाद शेयर 6% गिरा, अप्रैल में अब तक 67% मजबूत

Ola Electric Share Price: कंपनी अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। स्टॉक एक्सचेंजों BSE और NSE ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों के लिए सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है। शेयर को कवर करने वाले 8 एनालिस्ट्स में से 6 ने 'सेल' रेटिंग दी है

Ritika Singhअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:01 PM
Ola Electric Share Price: 3 दिन में 42% उछलने के बाद शेयर 6% गिरा, अप्रैल में अब तक 67% मजबूत
Ola Electric में भारी बिकवाली की एक वजह प्रॉफिट बुकिंग मानी जा रही है।

लगातार 3 कारोबारी सत्रों में बढ़त दर्ज करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक ​मोबिलिटी का शेयर 13 अप्रैल को लाल निशान में आ गया। जबरदस्त बिकवाली से शेयर की कीमत लगभग 8 प्रतिशत तक टूटी और BSE पर 37.71 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 6.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 38.22 रुपये पर सेटल हुआ। इसकी एक वजह प्रॉफिट बुकिंग मानी जा रही है। शेयर इससे पहले के 3 कारोबारी सत्रों में 42 प्रतिशत तक उछला। वहीं अप्रैल महीने में अब तक यह 67 प्रतिशत की तेजी देख चुका है।

ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप 16800 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.59 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 71.24 रुपये और एडजस्टेड लो 21.21 रुपये है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर को कवर करने वाले 8 एनालिस्ट्स में से 6 ने 'सेल' रेटिंग दी है। 2 ने 'होल्ड' की सलाह दी है।

हाल के दिनों में क्यों चढ़ा Ola Electric शेयर

कंपनी अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 6145.56 करोड़ रुपये का रहा था। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में हाल के दिनों में आई तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण कंपनी का नया तकनीकी ऐलान माना गया। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन-हाउस डेवलप्ड लीथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी की तैयारी पूरी कर ली है। इसका 46100 फॉर्मेट LFP सेल तैयार हो गया है, जो मौजूदा NMC 4680 भारत सेल से बड़ा है और स्केल, लागत और उपयोगिता के लिहाज से बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें