Get App

Ola Electric Share Price: ओला की गाड़ियों की बिक्री में उछाल, 1 महीने में 41% चढ़ चुका है स्टॉक

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक के रजिस्ट्रेशन में अप्रैल में 20% की बढ़त आई है, जबकि सेक्टर में गिरावट का ट्रेंड रहा। स्टॉक 1 महीने में 41% उछला और लो से 65% चढ़ा। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 01, 2026 पर 6:42 PM
Ola Electric Share Price: ओला की गाड़ियों की बिक्री में उछाल, 1 महीने में 41% चढ़ चुका है स्टॉक
ओला का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में करीब 1 पर्सेंट बढ़कर 36.55 रुपये पर बंद हुआ था।

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली Ola Electric Mobility Limited ने अपने लेटेस्ट रजिस्ट्रेशन डेटा को लेकर अहम जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, अप्रैल 2026 में उसका प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि पूरे सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

अप्रैल में रजिस्ट्रेशन में तेज बढ़त

ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, उसकी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बढ़कर 12,166 यूनिट तक पहुंच गया। यह मार्च 2026 के 10,133 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर करीब 20% की ग्रोथ दिखाता है।

खास बात यह है कि यह ग्रोथ ऐसे समय में आई है, जब पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अप्रैल के दौरान 22% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। यानी जहां बाकी कंपनियां दबाव में थीं, वहीं Ola Electric ने इस माहौल में भी अपनी पकड़ मजबूत दिखाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें