Get App

Ola Electric Share Price: Rights Issue के प्राइस पर शेयर धड़ाम, 10% टूटा शेयर, इश्यू से जुड़ी ये 7 बातें खास

Ola Electric Share Price: राइट्स इश्यू में किस भाव पर शेयरहोल्डर्स को शेयर खरीदने का मौका मिलेगा, इसका ऐलान होने के बाद जब मार्केट खुला तो शेयर धड़ाम हो गए और करीब 10% टूट गए। जानिए राइट्स इश्यू में किस भाव पर शेयर मिलेंगे और कितना और प्रमोटर इसमें कितना हिस्सा लेंगे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 4:21 PM
Ola Electric Share Price: Rights Issue के प्राइस पर शेयर धड़ाम, 10% टूटा शेयर, इश्यू से जुड़ी ये 7 बातें खास
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक ने राइट्स इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹27 का भाव फिक्स किया तो शेयर आज धड़ाम हो गए।

Ola Electric Share Price: दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज ढह गए। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले आधी रात में राइट्स इश्यू से जुड़े प्राइस का ऐलान किया तो आज शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को आमतौर पर सस्ते में शेयर ऑफर करती है और अब ओला इलेक्ट्रिक ने इतने डिस्काउंट पर शेयर ऑफर कर दिया कि बिकवाली होने लगी। आज बीएसई पर यह 4.50% की गिरावट के साथ ₹34.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.89% टूटकर ₹32.71 तक आ गया था।

Ola Electric Rights Issue: खास डिटेल्स

ओला इलेक्ट्रिक ने राइट्स इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹27 का भाव फिक्स किया है।

₹1000 करोड़ के राइट्स इश्यू के तहत सस्ते भाव पर उन्हें ही शेयर खरीदने का मौका मिलेगा, जिनके पास 13 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट पर शेयर होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें